
जमशेदपुर : भाजमो उलीडीह मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को एनएच के मद्दे पर राजनीति नहीं करने की हिदायत दी है। प्रवीण सिंह ने कहा है कि जमशेदपुर शहरी क्षेत्र से होकर गुजर रहे एनएच 33 बालिगुमा से लेकर पारडीह चौक तक सड़क की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है और हर समय दुर्घटनाएं उक्त सड़क पर होती रही हैं। भारतीय जनता मोर्चा ने इस गंभीर समस्या के लिए सड़क पर उतकर जनता के साथ आंदोलन करने का निर्णय लिया एवं हस्ताक्षर अभियान और हवन पूजन कर केंद्र सरकार और एनएचएआई को जगाने का प्रयास किया। उस वक्त भाजपा नेता विकास द्वारा लड्डू वितरण कर जनता को गुमराह किया गया एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की नीयत से जनहित से जुड़े अहम विषय पर ओछी राजनीति का परिचय दिया गया है। भाजपा नेता यदि इस विषय पर इतना ही गंभीर होते तो पूर्व की रघुवर सरकार के दौरान क्यों चुप बैठे थे और वर्तमान लोकसभा सांसद और केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के विरोध में आंदोलन क्यों नहीं करते। भाजमो उलीडीह मंडल जनता की आंख में धूल झोंकने वाले इस सस्ती राजनीति का पोल खोल करेगी और जब तक एनएच सड़क की सम्पूण रूप से मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वहां के स्थानीय निवासियों के साथ वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर आंदोलन करते रहेगी।