राजनीतिjamshedpur-bjp-mahila-morcha-जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओ को बांधा रक्षा सूत्र, कदमा...
spot_img

jamshedpur-bjp-mahila-morcha-जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओ को बांधा रक्षा सूत्र, कदमा भाजपा महिला मोर्चा का परिचय सम्मेलन

राशिफल

कदमा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारीगण.

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा देवी की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मानित समारोह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं केक काटकर मनाया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला आयोग के पूर्व चेयरपर्सन कल्याणी शरण, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह राजपूत, कदमा मंडल के वरीय उपाध्यक्ष उपेंद्र गिरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंदना बनर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रेनू झा, मोर्चा की महामंत्री निर्मला देवी, लकी कुमारी, बबली देवी, मीना देवी, सुनीता शर्मा, ललिता शर्मा, तिलोत्तमा शर्मा, अरुणा कुमारी, रूपाली एवं रंजीता उपाध्याय एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया.

कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी.

भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घ जीवन की कामना की
कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की सदस्यों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनका उत्साहवर्धन किया. शनिवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के निर्देशानुसार महानगर के महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कदमा थाना जाकर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की. वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने कोरोना वॉरियर्स सफाईकर्मी को भी रक्षा सूत्र बांधे तथा महामारी के दौर में फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर सेवाएं दे रहे भाइयों के प्रति आभार जताते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की कामना की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महिला मोर्चा के प्रभारी राकेश सिंह, महामंत्री नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, भारती कुमारी, सीमा जायसवाल, जया लक्ष्मी, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, शुक्ला हलधर, पिंकी देवी, गीता देवी, रीता मुखी, सरबजीत सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading