राजनीतिjamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा में कमिटी की घोषणा के साथ शुरू हुआ विवाद, युवा...
spot_img

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा में कमिटी की घोषणा के साथ शुरू हुआ विवाद, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष को बना दिया था मंडल अध्यक्ष, राजा ने पटका इस्तीफा, सोनारी में भी विवाद गहराया

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश भाजपा ने राज्य भर के जिला कमेटियों के मनोनय की घोषणा कर दी है. इधर कमेटी की घोषणा होते ही बगावत की बू आने लगी है. जमशेदपुर भाजपा में जहां गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने अपना स्वैक्षिक इस्तीफा जिलाध्यक्ष को निजी कारणों का हवाला देते हुए सौंप दिया है. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव को लिखे चिट्ठी में उन्होंने खुद को उक्त पद के लिए उपयुक्त नहीं बताते हुए किसी अन्य कार्यकर्ता को जिम्मेवारी दिए जाने की गुजारिश की है. वैसे चिट्ठी में राजा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि 15 दिन पूर्व ही उनके द्वारा जिलाध्यक्ष को उक्त पद के लिए तैयार नहीं होने का जिक्र किया गया है. फिर नयी सूची में गोलमुरी मंडल अध्यक्ष के रूप में अपना नाम देख उन्हें आश्चर्य हुआ है. वैसे यह सर्वविदित है कि दिनेश कुमार के नजदीकी के रूप में अमरजीत राजा को देखा जाता था और उनको प्रदेश कमिटी में जगह को लेकर बातचीत चल रही थी उनको भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने अमरजीत राजा को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष से हटाकर सीधे गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बना दिया था. यह एक तरह से डिमोशन था जिसको लेकर इस्तीफा दिया गया है. वैसे खुद राजा ने इस्तीफा को निजी कारण बताया है. वैसे पत्र में कहा है कि उनकी गुंजन यादव से बातचीत हुई थी जिसमें उन्होंने गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष का पद नही देने की गुजारिश की थी लेकिन फिर भी उनको मण्डल अध्यक्ष बना दिया गया. दूसरी ओर सोनारी में भी विवाद गहरा गया है और विवाद सतह पर है. भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता किशोर ओझा ने विरोध स्वरूप जहा कई भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है तो खुद के बनाये कई ग्रुप को बन्द कर दिया है. किशोर ओझा के अलावा भी कई नेता ज़िला अध्यक्ष की सूची का अंदरखाने विरोध कर रहे है. हालांकि सूची में अब बदलाव होने की स्थिति नजर नही आ रही है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading