Home राजनीति

jamshedpur-bjp-पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत भाजपाइयों ने की दिव्यांगों की सेवा, कदमा मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम ने भी की जरूरतमंदों की सेवा

भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव लोगों की सेवा करते हुए.

जमशेदपुर : प्रदेश में कोरोना काल से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आरंभ हुए सेवा कार्यों को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर और आगे ले जा रही है. झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के पहले दिन जमशेदपुर के दिव्यांगों को सहायतार्थ उपकरण जैसे चश्मा, श्रवण यंत्र व स्टिक आदि प्रदान किये. इसी कड़ी में, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जन्म से मूक-बधिर व हाल के दिनों में आंख से कमजोर हुए भालूबासा निवासी एस पाल के आवास जाकर उन्हें चलने में सहायता हेतु मजबूत स्टिक एवं अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने उन्हें फल सामग्री व एक महीने का राशन सामग्री प्रदान किया. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांगों के बीच उनके आवश्यकतानुसार मदद पहुंचा रहे हैं. जमशेदपुर अन्तर्गत सभी मंडलों में सेवा सप्ताह के तहत मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों दिव्यांगों को सहायता प्रदान की है. चारों विधानसभा के प्रत्येक मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच उपकरण चश्मा, श्रवण यंत्र एवं खाद्य सामग्री आदि का पूरे सेवा भाव के साथ वितरण किया गया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता के प्रति समर्पण व कार्य क्षमता ने करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया है. कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी समेत मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को जिले के 70 गरीब बस्तियों व अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण करेंगे.

भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सेवा सप्ताह के दौरान.

कदमा मंडल ने की सेवा
भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल के अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का पहला दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा द्वारा दिव्यांगों को अंगवस्त्र एवं चश्मा देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ललन दि्वेदी, अजय श्रीवास्तव, अजय झा, तुलसी, राघव प्रसाद, राज कुमार, उपेन्द्र गिरी, दिनेश शर्मा, भोला शर्मा, राजन नायक, संजय शर्मा, कमल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version