राजनीतिjamshedpur-bjp-जमशेदपुर में भाजपा तार-तार, वाजपेयी के जन्मदिन पर दिखा पार्टी में बिखराव,...
spot_img

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर में भाजपा तार-तार, वाजपेयी के जन्मदिन पर दिखा पार्टी में बिखराव, जमशेदपुर भाजपा ने अलग, भाजपाइयों के एक समूह ने अटल विचार मंच के नाम से मनाया बर्थडे, अर्जुन मुंडा हुए शरीक, निष्कासित भाजपाइयों ने भी साकची भाजपा कार्यालय के सामने अपने को असली बताते हुए मनाया जन्मदिन

राशिफल


जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा तार-तार होती नजर आ रही है. अब तक जमशेदपुर भाजपा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके गुट के लोगों की पकड़ थी. रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान जो लोग हासिये पर थे, वैसे लोग अब पूरे तौर पर मुखर हो चुके है और सीधे तौर पर पार्टी में बड़ी दरार पड़ चुकी है. अब यह खुलकर सामने तब आयी, जब 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. यहां भाजपा के जिला कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि जमशेदपुर भाजपा में हासिये पर चल रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबियों ने साकची धालभूम क्लब में अलग से अटल विचार मंच के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें खुद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. इसी बहाने अर्जुन मुंडा खेमा मुखर भी नजर आया. रही-सही कसर भाजपा के निष्कासित नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत अन्य नेताओं ने पूरी कर दी. इन लोगों ने खुले तौर पर सभा कर दी और साकची के भाजपा कार्यालय (जिसको अब खाली करा दिया गया है) के सामने ही सभा की. साकची गोलचक्कर पर काफी भीड़ जुटायी गयी. जनसंघ काल के नेताओं ने यहां शिरकत की तो भाजपाइयों का पूरा दल भी यहां भी नजर आया और पूरा ताकत के साथ यहां कार्यक्रम आयोजित हुई.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading