राजनीतिjamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा उठायेगी सोनारी-डोबो पुल से होने वाली परेशानी का मुद्दा, वैकल्पिक...
spot_img

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा उठायेगी सोनारी-डोबो पुल से होने वाली परेशानी का मुद्दा, वैकल्पिक गोलचक्कर को लेकर डीसी-टाटा स्टील पर बनायेंगे दबाव

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सरायकेला-खरसावां जिले के जोड़ने वाले सोनारी-डोबो नये ब्रिज को लेकर परेशानियां बढ़ गयी है. डोबो की ओर से जमशेदपुर में इंट्री करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोनारी के आसपास की बस्ती में आने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर घुमकर लोगों को आना पड़ता है. जान जोखिम में डालकर साइकिल और गाड़ी को लोग किसी तरह पार कराते है. गलत दिशा से लोग जाते है और बाद में पुलिस पकड़कर उनसे फाइन वसूलती है. इसी समस्या के लिए शुक्रवार को सोनारी भाजपा कार्यकर्ता नये ब्रिज पर निरीक्षण करने पहुंचे. इन लोगों ने आने जाने के लिए कोई विकल्प को देखा. इन लोगों ने तय किया कि अब जमशेदपुर के डीसी, टाटा स्टील यूटिलिटीज (जुस्को) प्रबंधन और ट्राफिक डीएसपी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसमें मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर ओझा, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद उमंग, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सरस्वती लोधी, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, महामंत्री बंसत अग्रवाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, आदित्य वर्मा, सुषमा देवी, रंजनी देवी, मीडिया प्रभारी दीपा वर्मा इत्यादि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading