राजनीतिjamshedpur-bjym-भाजयुमो की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को...
spot_img

jamshedpur-bjym-भाजयुमो की बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल बनाने पर बनी रणनीति, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजा का दावा-जमशेदपुर से हज़ारों युवा ऑनलाइन रैली में लेंगे भाग

राशिफल

जमशेदपुर : मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की झारखंड जनसंवाद रैली के निमित्त भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रविवार 21 जून, शाम 4 बजे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई. बताया गया कि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अपने मंडल क्षेत्र में 25-30 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्रीय जनसंवाद रैली में भाग लेंगे. रैली में ज्यादा से ज्यादा आमजन व समर्थकों की भागीदारी हो इसके लिए, जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर द्वारा अब तक सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित किया गया है. धर्मेंद्र प्रधान की रैली की सफलता की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा के कुशल कार्यकर्ताओं पर है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को रविवार शाम 4 बजे मंडल क्षेत्र में जगह चयनित कर रैली के लाइव प्रसारण की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ करने का आह्वान किया. बैठक में उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल में पूरे प्रदेश समेत जमशेदपुर में जरूरतमंदों के सेवार्थ भाजपा कार्यकर्ता ही सदैव अग्रणी रहे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों की भांति लोगों की चिंता कर उन्हें मदद पहुंचायी. उन्होंने केंद्रीय मंत्री की रैली में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने एवं अन्य लोगों को जोड़ने का आह्वान किया.

युवा मोर्चा ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
इससे पहले युवा कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. वहीं, कार्यकर्ताओं ने चीन द्वारा किए गए कायराना हमले के विरोध में सामूहिक रूप से हाथों में पोस्टर लेकर किसी भी प्रकार के चाइनीज़ उत्पाद के उपयोग ना करने एवं चीनी उत्पाद के पूर्ण बहिष्कार समेत स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, कमलेश साहू, उमेश पांडेय, गौतम प्रसाद, प्रदीप मुखर्जी, कुमारेश उपाध्याय, सतीश सिंह, आशुतोष दास, श्वेता कुमारी, रंजीत पांडेय, बंटी सिंह, मोहित शाह, उत्तम चौधरी, बिनोद गुप्ता, प्रेम झा, मुकेश शर्मा, अशोक सिंह, कौस्तभ् राय, एस कार्तिक, नारायण प्रसाद, उमाशंकर मंडल, अभिषेक डे, जोगिंदर सिंह, शान्तनु मुखर्जी, निरंजन रजक, रंजीत उपाध्याय, प्रभास बारीक, सुजीत सिंह, विकास शर्मा, गुणधर गोप, अभिषेक कुमार, संजय पाठक, बिट्टू साह, अरबिंद सिंह, बिस्वजीत दास, आदि पदाधिकारी उपस्तिथ थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading