राजनीतिjamshedpur-congress-जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने मनाया शहीदों का सलाम दिवस, रांची में प्रदेश...
spot_img

jamshedpur-congress-जमशेदपुर में कांग्रेसियों ने मनाया शहीदों का सलाम दिवस, रांची में प्रदेश पदाधिकारियों व मंत्रियों ने दी गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि

राशिफल

जमशेदपुर के मानगो में किया गया कार्यक्रम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से एआइसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला अध्यक्ष विजय खां के दिशा-र्निदेश पर “शहीदों को सलाम दिवस” का आयोजन किया गया. इसके तहत गलवान घाटी में 20 शहीद जवानों के सम्मान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया तथा कांग्रेसजनों ने शहीदों को सलाम किया. मानगो के महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑडिनेटर रियाजुद्दीन खान ने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों तथा सेना पर गर्व है. हम भारतवासियों को सुरक्षित रखने हेतु सैनिक अपना बलिदान दे कर भारत को हमेशा सुरक्षित रखते रहें है.

रांची में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ कार्यक्रम में मौजूद लोग.

प्रधानमंत्री मोदी चीन का पिछलग्गु बनना छोड़ दे. चीन किसी भी परिस्थिति में विश्वास के काबिल नही है. चीन को करारा जवाब दे कर ही सैनिकों के बलिदान को साकार किया जा सकता है. कांग्रेस पार्टी ने 52 वर्षों के अंदर भारत को बहुत मजबूत बना कर सौंपा है, हम हर हाल में चीन से मजबूत है. प्रधानमंत्री मोदी इस मौके को हाथ से जाने न दे. पीएम मोदी मन में चीन के राष्ट्रपति को दोबारा रीवर फ्रंट पर घुमाने तथा झुला झुला कर चाय पिलाने के बारे न सोचें. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के कोऑडिनेटर रियाजुद्दीन खान, रविशंकर केपी, मौलाना अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, बबलू नौशाद प्रखण्ड अध्यक्ष, मानगो थाना अध्यक्ष बलदेव सिंहगो, एमजीएम थाना अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, रीता शर्मा, पवन बिहारी ओझा समेत अन्य लोग मौजूद थे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को रांची के मोराबादी मैदान में महात्मा गांधी के स्मारक के सामने लद्दाख में भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए शहीद हुए जाबांज वीर सैनिकों को श्रद्धाजंलि दी गई. श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में मंत्री डॉ रामेश्वर उराव, मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, रामगढ़ विधायक ममता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, महासचिव उज्जवल तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू (जमशेदपुर), आलोक दुबे, सभी प्रकष्टो के प्रभारी रविन्द्र सिंह, अजय साहदेव, रोशन लाल भटिया, राजेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading