jamshedpur-congress-news-जमशेदपुर कांग्रेस के प्रवक्ता अविनाश सिंह ने दिया इस्तीफा, jharkhand-congress-झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा-कृषक और मजदूर विरोधी है केंद्र सरकार, 28 सितंबर को कांग्रेस करेगी झारखंड राजभवन मार्च

राशिफल

अविनाश सिंह की तस्वीर.

जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के प्रवक्ता अविनाश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अविनाश सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी फेसबुक पर दी. कांग्रेस के प्रवक्ता अविनाश सिंह के इस्तीफा देने की पुष्टि खुद कांग्रेस के जमशेदपुर के अध्यक्ष विजय खां ने की है. अविनाश सिंह ने अपने इस्तीफे को निजी बताया है और यह भी कहा है कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे और कांग्रेस से अलग नहीं हटने वाले है. इस इस्तीफे को लेकर जमशेदपुर कांग्रेस में हलचल तेज हो चुका है.

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने की ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने गुरुवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जबकि कई अन्य पदाधिकारियों से भी बातचीत की. इस दौरान आरपीएन सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कृषि बिल और औद्योगिक संबंधों और अन्य मुद्दों पर लाये गये बिल के लिए सरकार की खिंचाई की और कहा कि श्रमिक और कृषक विरोधी केंद्र सरकार नये काला कानून लाना चाह रही है, जिसका कांग्रेस सदन में विरोध कर चुकी है और अब वे लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे. कांग्रेस ने यह तय किया है कि 28 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन मार्च करेंगे और केंद्र सरकार का जोरदार विरोध करेंगे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!