
जमशेदपुर : भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशानुसार भाजमो मानगो मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही मंडल समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. इसमें अध्यक्ष कन्हैया ओझा, महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु सिन्हा, उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है. वहीं सुनीता कुमार रजक, विकास देवनाथ व मनोज शर्मा को मंत्री तथा संजय कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कमेटी में कार्यसमिति समिति सदस्य के रूप में लवकान्त यादव, अजीत सिंह, नंदू, राकेश सिंह, उर्मिला सिंह, बृजेश सिंह व श्यामा देवी को शामिल किया गया है.