
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय से मिलने के लिए शनिवार को बिहार के पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे. वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे. उनके साथ पूर्व मंत्री सह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह और जदयू नेता संजय सिंह भी शामिल थे. करीब एक घंटे तक वे लोग वहां रहे. इसके बाद वे लोग वापस लौट गये. उस दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गयी. सरयू राय को बिहार आने का आमंत्रण नेताओं ने दिया और कहा कि उनका भी सहयोग जरूरी है ताकि बिहार को भी आगे ले जाया जा सके. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के चुनाव पर भी चर्चा की गयी और झारखंड के बदले हुए हालात पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.