चाकुलिया : चाकुलिया के आमलागोड़ा गांव जाने वाली सड़क किनारे स्थित मधुरिमा हाल परिसर में शनिवार को कांग्रेस की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा अब ना तो गरीबों की पार्टी है और ना व्यापारियों की पार्टी है भाजपा कुछ चुनिंदो की पार्टी बनकर रह गई है।भाजपा की केन्द्र सरकार की नितीयों से देश और राज्य के लोग त्रस्त हो गए हैं।कहा की भाजपा सरकार भूमी का अधिग्रहण करने का काम कर रही है और जीएसटी से व्यापार चौपट हो रहा है। भाजपा की निती सिद्धांत का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर कांग्रेस से जोड़ें। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को संगठन से जोड़े और संगठन को मजबूत बनाएं।आने वाले 2024 में लोक सभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को सांसद के रूप में चुनकर सत्ता में लाएं तभी क्षेत्र और राज्य का विकास होगा। मौके पर अभय महंती, अनिल मिश्रा, मुरारी शर्मा, रामाकांत शुक्ला समेत अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक में युवा जिला महासचिव सन्नी सिंह,पूर्वी विधानसभा महासचिव निखिल तिवारी, सचिन सिंह,अजय महतो,अमृत सिंह, शुभम सिंह,कृष्णा पांडेय,समीर दास, अभिषेक मिश्रा,विक्रम सिंह चौहान, अंशु मिश्रा, विकास मिश्रा समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।