राजनीतिjamshedpur-Sonari-BJP : भाजपा सोनारी मंडल का सम्मान समारोह आयोजित, मंडल अध्यक्ष ने...
spot_img

jamshedpur-Sonari-BJP : भाजपा सोनारी मंडल का सम्मान समारोह आयोजित, मंडल अध्यक्ष ने कहा-पार्टी के विचारों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य

राशिफल

जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की उपस्थिति में मंडल कमेटी के नेता सुजीत सिंह आदित्या द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्वी सिंहभूम जिले के युवा प्रभारी दिनेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनु ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनीष पांडे, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेशमी भरद्वाज, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। समारोह में प्रशांत पोद्दार ने कहा कि जन जन तक भाजपा के विचारों एवं सिद्धांतों पहुंचाना मेरा मकसद है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वर्तमान में संगठन विस्तार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और जनता के हर दुःख मे उनके साथ खड़े हैं एवं समाधान के लिए पूरी तरह प्रयासरत रहते है और हमेशा रहेंगे। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले भाजपा के उम्मीदवार को सोनारी मंडल से भारी मतों से विजयी और ज्यादा से ज्यादा लीड करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे मंडल के सभी पदाधिकारी सेवा भावना से काम करते हैं औऱ हमेशा करते भी रहेंगे। संगठन के विचारों से प्रभावित होकर कुछ ही दिन पहले 150 महिला नेत्री भाजपा में शामिल हुईं हैं और आगामी भाजपा स्थापना दिवस पर दो सौ से अधिक युवा एवं विभिन्न पार्टियों से भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं, जिसकी तैयारी चल रही है। (नीचे भी पढ़ें)

समारोह का संचालन महामंत्री नारायण प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किशोर साहू ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुकुमार गोराई, संजय रजक, खिलावन वर्मा, शंकर सिंह राहुल तिवारी, सरिता दास, महेंद्र यादव, हीरा लाल रजक, नरेश प्रसाद, विशु सिंह, सुशील हेसा, राज कुमार सिंह, भरत भूषण, रिंकू प्रसाद, अनिर्वाण राय, विकास साहू, मनीष साहू, प्रिंस यादव, देवाशीष चंद्र, नरेंद्र सिंह पाजी, रिंकू कुंडू, सुजीत दास, रास बिहारी प्रसाद, रंजीत लोधी, सूरज सिंह, श्री गांगुली, कार्तिक, श्री बसाक, विश्वजीत सिंह, सुबोध कर्मकार, ललित नारायण साहू, कमल साहू, राहुल सिंह, विकास कुशवाहा, सुधीर गोराई, प्रोमोद सिंह, राजू कर्मकार, सुनील राय, देवाशीष धीवर, अर्जुन, अभिषेक सिंह, राकेश दत्त, विनोद, विष्णु हरपाल, अरुण एवं भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading