राजनीतिjamshedpur-visit-of-bjp-general-secretary-बिहार-झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जमशेदपुर पहुंचे, कार्यकर्ताओं का...
spot_img

jamshedpur-visit-of-bjp-general-secretary-बिहार-झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी जमशेदपुर पहुंचे, कार्यकर्ताओं का टटोला नस, लोगों से मिले, घरों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठे, झारखंड में बड़े बदलाव के संकेत

राशिफल

भाजपा के कार्यक्रम में आये नागेंद्र नाथ त्रिपाठी.

जमशेदपुर : बिहार-झारखंड के भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. वे टाटानगर स्टेशन पर टाटा पटना ट्रेन से पहुंचे. वे यहां के प्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार जमशेदपुर आये थे. उनका यहां पहुंचने पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया. वे यहां आने के बाद सुबह का नाश्ता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले. वे यहां मिलने के बाद साकची के एक मंदिर में रहे और वहां भी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर के एग्रिको क्लब हाऊस में संगठनात्मक बैठक भी की. इसमें जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्षों, मंडलों के अध्यक्ष के साथ बैठक की. इसमें परिचय सत्र के अलावा उनका संबोधन हुआ. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू भी मौजूद थे. उन्होंने यहां की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा के संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए कमर कसने को कहा और भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बिखराव का लाभ प्रतिद्वंदियों को नहीं मिल पाये, इसके लिए भी कोशिश करने को कहा गया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के सवाल का जवाब भी दिये और उनसे बातचीत भी की. इसके बाद वे दोपहर का खाना खाने के लिए बर्मामाइंस स्थित रामबाबू तिवारी के आवास भी गये. वहां का भोजन करने के बाद अब रात को भी वे भाजपा के ही एक बड़े नेता के यहां रात का खाना खायेंगे और फिर रविवार को जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में जाकर भाजपा ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे वापस लौट जायेंगे. उनको यह रिपोर्ट जरूर मिली है कि भाजपा के बड़े नेताओं के टकराव के कारण ही संगठन कमजोर हुई है. ऐसे में संगठन को अगर मजबूत करना है तो ऊपर से ही सिस्टम को दुरुस्त करना होगा. वैसे बिहार-झारखंड के भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बदलाव के लिए जाने जाते है, जो बिहार में सुशील मोदी की सल्तनत के बाद नयी लकीर भाजपा में खींच चुके है ताकि भविष्य का भाजपा तैयार हो सके.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading