रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सुखदेव भगत को भाजपा से निष्कासित कर दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सुखदेव भगत को पार्टी से निष्कासित किया गया है. इसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने की है. वे वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर लोहरदगा से विधानसभा चुनाव लड़े थे. कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं देने के कारण वे नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे. सुखदेव भगत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे है. वैसे हाल के दिनों में वे कांग्रेस में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे और आवेदन भी दिये थे. वे लगातार बेरमो के चुनाव में कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे. इसको देखते हुए भाजपा ने यह कार्रवाई की है. भाजपा में इसको लेकर काफी हंगामा चल रहा था क्योंकि वे लगातार कांग्रेस के लिए भाजपा में होते हुए प्रचार कर रहे थे.
jharkhand-bjp-action-भाजपा से सुखदेव भगत निष्कासित, कांग्रेस में वापसी का कर रहे है प्रयास, बेरमो में कांग्रेस का कर रहे थे प्रचार
[metaslider id=15963 cssclass=””]