राजनीतिjharkhand-bjp-dharna-against-government-झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों...
spot_img

jharkhand-bjp-dharna-against-government-झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दिया धरना, कई करते रहे समाजसेवा

राशिफल

सबसे ऊपर जमशेदपुर में धरना देते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाये ब्लू बंडी में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, हाथों में तख्ती लिये भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लू शर्ट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, कुर्ता पायजामा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह.

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोल दिया है. इस कड़ी में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में बुधवार को धरना दिया. भाजपा का कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के फंसे हुए मजदूरों और कामगारों के अलावा छात्रों के लिए कुथ नहीं कर रही है. लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसी हुई है जबकि कई राज्यों की सरकार अपने लोगों को लाने का इंतजाम कर रही है. सरकार द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया है. लॉकडाउन के कारण हजारों लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.

इस धरना में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बुधवार को सभी भाजपा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष अपने आवास पर एकदिवसीय उपवास रखकर राज्य सरकार का ध्यानाकृष्ट कराये. बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पार्टी नेता अपने-अपने घरों में ही उपवास रखकर बाहर फँसे लोगों के प्रति सरकार का ध्यान खींचते नजर आये.

इसके तहत जमशेदपुर में जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पोटका की विधायक मेनका सरदार, बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, नयी दिल्ली में ही लॉकडाउन में फंसे झाविमो से आजसू में आये नेता अभय सिंह ने धरना दिया तो बबुआ सिंह भी धरना देते नजर आये. सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव समेत कई बड़े नेताओं ने धरना दिया.

दूसरी ओर, वैसे भाजपा नेता जो धरना के दायरे में नहीं आते थे, उनको जनता की सेवा में तत्परता से काम करने के लिए भी कहा गया था. इसके तहत जमशेदपुर में मानगो दाईगट्टू तेली लाइन में भाजपा नेता विकास सिंह और प्यारे लाल शाह ने 50 लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया. यह वैसे लोग थे जिनका राशन कार्ड में नाम नहीं है और ना ही इन लोगों ने अप्लाई किया है और दूसरे के घर में काम कर गुजर-बसर करते हैं.

.इन लोगों का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य थाना द्वारा भेजे गए भोजन करने जाते थे. लेकिन उसकी गुणवत्ता और मात्रा इतनी कम रहती हैं कि केवल नाम का रहता है काम का नहीं रहता. चावल वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्यारेलाल साह, मेवालाल साह, पन्ना लाल साह, हीरालाल साह , राजेश साहू, यूपी सिंह ,जटा शंकर पांडे ,कन्हैया ओझा मुकेश शर्मा समेत अन्य शामिल हुए. भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के सौजन्य से मानगो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति द्वारा राजस्थान भवन डिमना रोड से बनाए गए सूची के अनुसार पुराना उलीडीह बस्ती में निवास करने वाले 101 ज़रूरतमंद परिवारों के बीच चावल, दाल, आलू, सरसों तेल, सोयाबीन, नमक आदि खाद्य सामग्रियों का सहयोग स्वरूप वितरण किया गया. इस अवसर पर राजीव सिंह, नित्यानंद सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, राजेश सिंह, विनोद राय, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, डाॅक्टर अनिल सिंह, संध्या नंदी, रेणु सिन्हा, उपेंद्र गिरी, अनिमेष सिन्हा, रवि गोराई, फनीष चौधरी, मनोज शर्मा, राकेश प्रसाद आदि भाजपा नेतागण सक्रिय रूप से उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading