Home राजनीति

jharkhand-bjp-झारखंड भाजपा के नेताओं ने दी एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में भाजपा नेताओं ने किया नमन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश.

रांची/ज्रमशेदपुर : भाजपा के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता के साथ साथ देश में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती शुक्रवार को पूरे झारखंड राज्य में उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नयी दिल्ली में, रांची में विपक्ष के नामित नेता बाबूलाल मरांडी, रांची के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की जबकि जमशेदपुर में भी कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रांची में श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री सीपी सिंह.

साकची जेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत तमाम नेता मौजूद थे. भारतीय जनता पार्टी साकची मंडल(पूर्वी)के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सह्रदय नमन किया गया.

जमशेदपुर भाजपा का श्रद्धांजलि सभा.

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह,अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मंडल के प्रभारी खेमलाल चौधरी, साकची मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी संघी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लखी कौर, अमित गुप्ता, रंजन सिंह, गौरीशंकर, त्रिलोचन सिंह, युवराज सिंह, समीर, रितिक समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version