Home राजनीति

jharkhand-bjp-proud-सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम समेत झारखंड में एक साथ 8 भाजपा कार्यालय का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उदघाटन, भाजपा के सारे नेताओं ने लिया हिस्सा-video

सरायकेला-खरसावां का भाजपा कार्यालय.

सरायकेला/चाईबासा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरायकेला भाजपा कार्यालय का आनलाइन उदघाटन किया. इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता जेबी तुबीद, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर अमित सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, भाजपा नेता गणेश महाली, उदय सिंहदेव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. आनलाइन सत्र के बाद जिले के भाजपाईयों ने भी जयकारे के साथ कार्यालय का उदघाटन किया. साथ ही इस दौरान सभी ने पौधारोपण भी किया. इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि भाजपा कार्यालय बनने के बाद संगठन का बेहतर तरीके से विस्तार होगा साथ ही संगठन का कार्य बेहतर तरीके से संपादित होगा. इस दौरान उन्होंने कोरोना के दौरान झारखंड सरकार के कार्यों की आलोचना भी की.

पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में बना भाजपा कार्यालय.

पश्चिम सिंहभूम का चाईबासा में जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ ऑनलाइन उदघाटन
एक तरफ जहां कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश झेल रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा है. पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के हाथों पश्चिमी सिंहभूम जिला सहित झारखंड प्रदेश में नवनिर्मित जिला कार्यालय का ऑनलाइन उदघाटन किया. इस मौके पर पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा तथा पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राम तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिपिन पूर्ति सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने.

सबसे सुखद पद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बिपिन पूर्ति के लिए रहा कि जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी को अपना आलिशान कार्यालय मिला. वहीं पूर्व सांसद लक्षमण गिलुवा ने कहा कि यह पार्टी के साथ साथ हमारे लिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इस कार्यालय के नवनिर्माण हमारे कार्यकाल में ही रखा गया था. आज पूरा हो गया, यह सौभाग्य है. भाजपा झारखंड प्रदेश नवनिर्मित जिला कार्यालय का उदघाटन समारोह के पहले पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला कार्यालय के पूजा समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति भाजपा का नवनिर्मित जिला कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की.

इस मौके पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. पूजा व उदघाटन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के अलावा भाजपा नेता अनूप सुल्तानिया, शेषनारायण लाल, विजय मेलगाण्डी, अमित जायसवाल, हेमन्त केशरी, गीता समेत पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा द्वारा राष्टीय समारोह को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में नई उर्जा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का भी आग्रह किया गया. मालूम हो कि कार्यालय को सजाने सवारने का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से की जा रही थी. इसके अलावा झारखंड के आठ नये भाजपा कार्यालय का उदघाटन किया गया. कुल 11 भाजपा कार्यालय खोले गये है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version