राजनीतिjharkhand-congress-attacks-rpn-आरपीएन के भाजपा में जाने पर झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में पटाखे फूटे,...
spot_img

jharkhand-congress-attacks-rpn-आरपीएन के भाजपा में जाने पर झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में पटाखे फूटे, मनी खुशियां, कांग्रेस के नये झारखंड प्रभारी बन सकते है डॉ अजय कुमार या पवन खेड़ा, विधायक इरफान बोले-अयोग्य लोगों को बना दिया था पैसे लेकर मंत्री, विधायक अंबा बोली-भाजपा के साथ मिलकर आरपीएन झारखंड की सरकार गिराने वाले थे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहां जानें, जानें कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

राशिफल

रांची/जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस के झारखंड मुख्यालय रांची स्थित कांग्रेस भवन में खुशियां मनायी गयी. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने के बाद खुशियां मनायी गयी. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ा और खुशियां मनाकर एक दूसरे को बधाई दी कि आरपीएन सिंह के जाने से कांग्रेस झारखंड में स्वतंत्र रुप से सांस ले सकेगा. इस बीच कांग्रेस में नये झारखंड प्रभारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है. वैसे कयास तो यह लगाया जा रहा है कि झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह कई राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार को ही तत्कालिक तौर पर झारखंड का भी प्रभार दे दिया जायेगा. इसको लेकर खुद डॉ अजय कुमार के चाहने वालों ने उनके नाम को आगे कर दिया है और संगठन के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चाहते है कि एक तर्जुबेकार व्यक्ति को ही झारखंड का प्रभारी बनाया जाये ताकि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हो सके. वैसे कई और नामों पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है. इसमें पवन खेड़ा का भी नाम सामने आ गया है. वे कांग्रेस में अभी नामचीन पदाधिकारी है और गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने जाते है, जिसकी घोषणा 26 जनवरी को ही संभव लग रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ आरपीएन सिंह की पुरानी तस्वीर.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आरपीएन सिंह बोले-यह आरपीएन सिंह का निजी फैसला
झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि आरपीएन सिंह का फैसला ठीक नहीं है. यदि कोई नाराजगी या असंतोष था तो उनको हाईकमान से इस पर चर्चा करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि किन वजहों से आरपीएन सिंह ने ऐसा फैसला किया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है और सबकी सुनी जाती है. जब राजेश ठाकुर से पूछा गया कि आरपीएन सिंह से इस्तीफे से आपके सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. इस पर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना तो हमेशा ही करना पड़ता है. बतौर प्रदेश अध्यक्ष कई तरह की चुनौतियां होती हैं लेकिन इसलिए हाईकमान इतनी बड़ी जिम्मेदारी भी देता है. उन्होंने कहा आरपीएन सिंह का इस्तीफा जरूर निराश करने वाला है लेकिन उनके जाने से पार्टी की स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आरपीएन सिंह को हमेशा पूरा मान और सम्मान दिया. हाईकमान ने महत्वपूर्ण पद दिए. (नीचे देखे पूरी खबर)

विधायक अंबा प्रसाद.

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा-भाजपा के साथ मिल चुके थे आरपीएन सिंह
कांग्रेस की बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि भाजपा के साथ पहले से ही आरपीएन सिंह मिले हुए थे. उन्होंने खुद का तर्जुबा कहा कि वे जब भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाती थी तो उनको आरपीएन सिंह दबाने की कोशिश करते थे और कहते थे अपना काम करो चुप रहा करो. विधायक अंबा प्रसाद ने अपने ट्विट में कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे. पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था. इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विधायक इरफान अंसारी.

विधायक इरफान बोले-महाभ्रष्टाचारी प्रभारी से मिली मुक्ति, डॉक्टर को बाहर कर किसको बना दिया था मंत्री आपको मालूम है, सिर्फ पैसे के कारण
कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, यह सबसे बड़ी खुशखबरी है. महाभ्रष्टाचारी प्रभारी से झारखंड कांग्रेस के मुक्ति मिल गयी. मंत्रियों से पैसे लेकर उनको मंत्री बनवाया था. अनपढ़ लोगों को मंत्री बनवा दिया था. हम डॉक्टर थे, लेकिन हमको बाहर करके किसको मंत्री बना दिया, आपको मालूम है. सिर्फ पैसे लेकर ही वह मंत्री पद या कोई भी पद बांटते थे. उनके भ्रष्टाचार की काफी गाथा थी. उन्होंने कहा कि हम लोग पहले शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन तीन साल से आरपीएन सिंह कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़े लोगों से मिलने तक नहीं देते थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

अमित श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू उर्फ टाइगर

आरपीएन सिंह के जाने से कांग्रेस झारखंड में कर ली गंगास्नान, अब और धारदार होगी कांग्रेस-गुड्डू
कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के इस्तीफा देने के बाद भाजपा में जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए जमशेदपुर के पुराने कांग्रेसी नेता अमित श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू उर्फ टाइगर ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में गंगास्नान कर लिया है. अब झारखंड में कांग्रेस तेजी से विकास करेगी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी. आरपीएन सिंह जानबूझकर कांग्रेस का विस्तार होने नहीं दे रहे थे. जिला अध्यक्ष को बनाने से लेकर हर किसी में अड़ंगा लगा हुआ था, जिसके लिए आरपीएन सिंह ही दोषी थे. अब झारखंड कांग्रेस स्वतंत्र हो गयी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading