राजनीतिjharkhand-congress-big-changes-झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर, डॉ रामेश्वर उरांव को...
spot_img

jharkhand-congress-big-changes-झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर, डॉ रामेश्वर उरांव को बदला गया, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की समेत चार बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

राशिफल

कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर
गीता कोड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ.
जलेश्वर महतो , कार्यकारी अध्यक्ष.
शहजादा अनवर, कार्यकारी अध्यक्ष.
बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष.

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से डॉ रामेश्वर उरांव को हटा दिया गया है. आलाकमान और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत राजेश ठाकुर को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राजेश ठाकुर वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे, जिनको प्रोन्नति देते हुए नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है. उनके साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पश्चिम सिंहभूम (सिंहभूम संसदीय सीट) से सांसद गीता कोड़ा, झाविमो से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बंधु तिर्की, झारखंड के पूर्व मंत्री और जदयू के कभी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की जगह योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही थी. डॉ अजय कुमार, प्रदीप बलमुचू, रामेश्वर उरांव से इतर चेहरा देखा जा रहा था जो गैर विवादित हो, जिसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है. राजेश ठाकुर को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. डॉ रामेश्वर उरांव वर्तमान में मंत्री भी है. उनके साथ कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष रहे विधायक डॉ इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय पासवान और कमलेश महतो को भी हटाकर नये कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading