राजनीतिjharkhand-congress-new-president-झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चारों कार्यकारी अध्यक्ष का...
spot_img

jharkhand-congress-new-president-झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चारों कार्यकारी अध्यक्ष का रांची में भव्य स्वागत, डॉ अजय कुमार का भी अभिनंदन, जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दिखाया दमखम

राशिफल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अभिनंदन करते टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज.

रांची : झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और चारों कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर का भव्य स्वागत किया गया. ढोल नगाड़ों और फूल माला के साथ राजेश ठाकुर और उनकी नयी टीम का स्वागत किया गया. इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय नेता डॉ अजय कुमार का भी अभिनंदन किया गया. उनको भी राष्ट्रीय कमेटी में जगह दी गयी है. उन लोगों के स्वागत में काफी गर्मजोशी देखने को मिली. सबका हीरो की तरह अभिनंदन किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर से गये डॉ पारितोष सिंह और संजीव रंजन नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का अभिनंदन करते हुए.

रांची एयरपोर्ट से निकली गाड़ियों के काफिले के बीच उनका अभिनंदन किया गया. हवाई अड्डा से लेकर कांग्रेस भवन तक उनका स्वागत किया गया. सभी का बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए गाड़ीखाना, मोरहाबादी बापू वाटिका में पहुंचे. उन लोगों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान इतनी भीड़ थी कि गाड़ी चल पाना मुश्किल था. रांची की सड़कों पर वे लोग पैदल भी चले. रांची के कचहरी चौक से कांग्रेस भवन तक उनका अभिनंदन किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

राकेश साहू कांग्रेस के नये अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए.

दिल्ली से लौटे नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सहयोग से सररकार चल रही है और ज्यादा धारदार पार्टी को बनाया जायेगा. आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, उन जिम्मेदारियों पर वे लोग जरूर खरा उतरेंगे. केंद्र सरकार के फैसलों का भी विरोध किया जायेगा.

रांची की सड़कों पर जमशेदपुर के कांग्रेस नेता कदमताल करते हुए. नेतृत्व कर रहे है कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां.

जमशेदपुर के कांग्रेस नेताओं ने भी स्वागत में दिखाया अपना दमखम
कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के स्वागत में कांग्रेस से भी नेताओं का दल पहुंचा था. जमशेदपुर कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खां, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, कांग्रेस के युवा नेता राकेश साहू का जोरदार स्वागत किया गया. इन लोगों ने भी गाड़ियों पर सवार होकर राजेश ठाकुर का अभिनंदन किया गया. डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं सभी कार्यकारी अध्यक्ष के रांची आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

रांची के कांग्रेस भवन में डॉ अजय कुमार का भी किया गया अभिनंदन.

रैली में प्रदेश महासचिव डॉ पारितोष सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, पवन तिवारी, तनवीर खान, निलेश कुमार, सुशिल तिवारी, मिंटु हेंब्रम, अमित कुमार, रोहण अवस्थी, विकास सिंह, राजीव महतो, लोकेश कुमार, कन्हैया रजक, अभिषेक कुमार, प्रमोद यादव, कमल किशोर, हेमंत, राहुल रजक, शेखर बॉस इत्यादि शामिल हुए. (नीचे देखे फोटो)

कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी स्वागत करते हुए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading