राजनीतिjharkhand-nagar-nikay-election-झारखंड के नगर निकायों के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद का आरक्षण...
spot_img

jharkhand-nagar-nikay-election-झारखंड के नगर निकायों के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी, जुगसलाई सामान्य महिला, मानगो नगर निगम में सामान्य कोई भी लड़ सकेगा अध्यक्ष का चुनाव, चाकुलिया एसटी, कपाली जेनरल महिला, आदित्यपुर एसटी महिला के लिए आरक्षित

राशिफल

रांची : झारखंड के आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी है. चुनाव आयोग द्वारा सूची के तहत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर बंशीधरनगर को अनारक्षित महिला, मंझिआंव नगर पंचायत को अनारक्षित, हुसैनाबाद नगर पंचायत को अनुसूचित जाति, हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, कोडरमा नगर पंचायत अनारक्षित, डोमचांच नगर पंचायत अनारक्षित, बड़कीसरैया नगर पंचायत अनारक्षित महिला, धनवार नगर पंचायत अनारक्षित महिला, महागामा नगर पंचायत अनारक्षित महिला, राजमहल नगर पंचायत अनारक्षित महिला, साहेबगंज बरहरवा नगर पंचायत अनारक्षित महिला, बासुकीनाथ नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, जामताड़ा नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, बंडुनगर पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, खूंटी नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य, सरायकेला नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, चाकुलिया नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति आरक्षित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरीतिलैया नगर परिषद अनारक्षित अन्य, मधुपुर नगर परिषद अनारक्षित अन्य, गोड्डा नगर परिषद अनारक्षित महिला, साहेबगंज नगर परिषद अनुसूचित जाति अन्य, पाकुड़ नगर परिषद अनारक्षित महिला, दुमका नगर परिषद अनारक्षित अन्य, मिहिजाम नगर परिषद अनारक्षित अन्य, चिरकुंडा नगर परिषद अनारक्षित महिला, फुसरो नगर परिषद अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ नगर परिषद अनारक्षित अन्य, लोहरदगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति महिला, गुमलानगर परिषद अनुसूचित जनजाति अन्य, सिमडेगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति अन्य, चक्रधरपुर नगर परिषद अनुसूचित जनजाति अन्य, चाईबासा अनुसूचित जनजाति महिला, कपाली नगर परिषद अनारक्षित महिला, जुगसलाई नगर परिषद अनारक्षित महिला सीट रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह मेदिनीनगर नगर निगम अनारक्षित अन्य, हजारीबाग नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य, गिरीडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य, देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला, धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला, चास नगर निगम अनारक्षित महिला, रांची नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य, आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति महिला और मानगो नगर निगम अनारक्षित अन्य तय किया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading