राजनीतिjharkhand-protest-up-government-झाररखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दल बल...
spot_img

jharkhand-protest-up-government-झाररखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दल बल के साथ उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी रवाना, जमशेदपुर से गुड्डू गुप्ता ने भी किया कूच

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दल बल के साथ वहां रवाना हो गये. इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, राजीव रंजन प्रसाद समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी रवाना हुए हैं. रवाना होने के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं भाजपा. हम न डरेंगे न झुकेंगे. उन्हें बताया कि हमारी नेता प्रियंका गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार करना और उन्हें गिरफ्तार करना बीजेपी की ओछी मानसिकता दर्शाता हैं. किसान के ऊपर गोली, लाठी डंडे के बाद गाड़ी चढ़ाने वाली यूपी की सरकार ने अपनी नैतिकता खो दिया है, उनका अंत होना स्वाभाविक है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

जमशेदपुर से भी कार्यकर्ता गुड्डू गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश रवाना
कांग्रेसी नेता और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिष्ठा रैली में भाग लेने लखनऊ रवाना हुए. दस गाड़ी में लगभग 50 कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को 2 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कार्यकर्ता लखीमपुर में मारे गए किसानों के विरोध में लखनऊ जा रहे है. राजधानी रांची से बन्ना गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए. राहुल ग़ांधी व प्रियंका ग़ांधी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे रवैये से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर से लखनऊ पहुंच रहे है. बिना किसी कारण के अपने नेता प्रियंका ग़ांधी को यूपी सरकार के द्वारा नजरबंद किये जाने को बन्ना गुप्ता ने लोकतंत्र की हत्या बताया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading