राजनीतिjharkhand-vikash-morcha-merger-in-bjp-भाजपा में विलय को लेकर झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं में जोश,...
spot_img

jharkhand-vikash-morcha-merger-in-bjp-भाजपा में विलय को लेकर झारखंड विकास मोरचा के कार्यकर्ताओं में जोश, 17 फरवरी को झाविमो के प्रधान महासचिव के गृह क्षेत्र से जायेगी हजारों की भीड़

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड की राजनीति के लिए 17 फरवरी 2020 का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा. राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपनी पार्टी झारखंड विकास मोरचा का भाजपा में विलय करने जा रहे है. 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्य समारोह होने जा रहा है, जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जमशेदपुर में झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह खुद रहते है. उनके गृह क्षेत्र में इसको लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है.

झाविमो जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह.

साकची काशीडीह स्थित दुर्गा मंदिर में झारखंड विकास मोरचा के जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमें खुद केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने शिरकत की. इस दौरान सभी को केंद्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी अभय सिंह ने जिले के अधिकारियों को दी.

इसके बाद तय हुआ कि करीब पांच सौ से ज्यादा गाड़ियों में भरकर लोग रांची जायेंगे और 17 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. इसमें सभी लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा में विलय को लेकर लिये गये फैसले का जोरदार स्वागत किया गया और कहा गया कि इससे संगठन से जुड़े लोगों में जोश आयेगा. नये सिरे से राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका और मजबूत होगी. इस बैठक में जिले के तमाम पदाधिकारी और मंडलों के लोग मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading