राजनीतिjharkhand-youth-congress-झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर जमशेदपुर के 3...
spot_img

jharkhand-youth-congress-झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर जमशेदपुर के 3 लोगों का कब्जा, संजीव रंजन, शिबू सिंह और सत्यम सिंह बने प्रदेश महासचिव, राकेश साहू बने प्रदेश सचिव, प्रदेश अध्यक्ष पर मुहर दिल्ली में लगेगी, अभिजीत राज नंबर 1, जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष बने नीरज, जानें झारखंड यूथ कांग्रेस के चुनाव का रिजल्ट, जमशेदपुर से लेकर हर विधानसभा का कौन बना अध्यक्ष, जानें

राशिफल

जमशेदपुर/रांची : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम युवा कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव साइट पर जारी कर दिया गया है. पिछले दो महिने से इसकी प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें पूरे झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया था. इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गयी. करीब चार लाख मतदाता थे, जिसमें से 35 फीसदी का वोट ही छंट गया. करीब 2 लाख 20 हजार वोटरों ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो नाम सामने आये, जिसमें अभिजीत राज और अभिनव सिद्धार्थ शामिल है. अभिजीत राज प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सबसे ज्यादा वोट लेकर नंबर वन स्थान पर है. इसके लिए नयी दिल्ली में इनका इंटरव्यू होगा, जिसके आधार पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी. इस बीच प्रदेश महासचिव के अहम पद पर संजीव रंजन का चयन हुआ है, जो जमशेदपुर के है. उनके अलावा सत्यम सिंह (जमशेदपुर) को 10198 मत मिला, वे भी प्रदेश महासचिव बने जबकि शिवनंदन शिबू सिंह को भी प्रदेश महासचिव के पद पर निर्वाचित किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

शिबू सिंह को विकलांग कोटा से प्रदेश महासचिव बनाया गया है. 5046 मतों के साथ पुनः झारखंड प्रदेश सचिव पद पर राकेश साहू निर्वाचित हुए. संजीव रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश महासचिव पद के लिए भाग्य आजमाया जिसके साथ 6355 मतों के साथ विजयी घोषित हुए. प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने कहा कि जिस तरह से युवाओ ने अपना विश्वास और प्यार दिखाया है उसे बरकरार रखेंगे. साथ ही बेरमो विधायक अनूप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्व महासचिव डॉ परितोष सिंह के सहयोग और दिशा-निर्देश देने के लिए धन्यवाद दिया एवं संगठन को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के आदेश को पालन करने के लिए हरसंभव प्रयासरत रहने की बात कही. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके अलावा जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष के पद पर नीरज सिंह विजेता घोषित हुए. नीरज सिंह के अलावा जमशेदपुर के जिला उपाध्यक्ष पद पर सुशील तिवारी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नीरज कुमार, उपाध्यक्ष बिजेंद्र साहु, महासचिव राकेश कुमार, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष वैभव उपाध्याय, महासचिव विजय कुमार, पोटका विधानसभा अध्यक्ष रोहन सिंह, महासचिव सैयद शम्मी, घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष के पद पर शंकर बेहरा, उपाध्यक्ष पद पर सागर भगत, बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर विक्रम सिंह विजेता घोषित किये गये. जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के पद पर नीरज सिंह को जिताने में प्रिंस सिंह का अहम भमिका रही है. वे पूरी टीम के साथ उनके साथ लगे हुए रहे थे. युवा कांग्रेस टीम ने प्रिंस सिंह एंड टीम ने बाजी मारी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading