राजनीतिSaraikela-BJP : दुगनी में शुरू हुआ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, केंद्रीय मंत्री...
spot_img

Saraikela-BJP : दुगनी में शुरू हुआ भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा-मिशन 2024 के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

राशिफल

सरायकेला : पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के कोल्हान दौरे के बाद भाजपा लगातार प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचरण कर रही है. जिसमें संगठन के बड़े नेता लगातार शिरकत कर कार्यकर्ताओं की हौंसलाफ़जई कर रहे हैं. साथ ही कोल्हान में फिर से कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

वैसे झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 में कोल्हान से बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली. इसी क्रम में शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का बेहतर संचालनकर्ता बताया. उन्होंने मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का मंत्र देते हुए पार्टी के क्रिया-कलापों की जानकारी दी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading