राजनीतिsaryu-roy-party-recognised-by-election-commission-चुनाव आयोग ने सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को दी...
spot_img

saryu-roy-party-recognised-by-election-commission-चुनाव आयोग ने सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को दी मान्यता, केंद्रीय अध्यक्ष की घोषणा, जल्द घोषित होंगे प्रदेश और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा

राशिफल

विधायक सरयू राय.

जमशेदपुर : भाजपा छोड़कर अपनी राजनीतिक दल बनाकर निर्दलीय चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी को चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है. चुनाव आयोग ने अपने राजनीतिक दलों की सूची में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नाम से सूचीबद्ध कर दिया है. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने जानकारी दी है कि विधायक सरयू राय के दिशा-निर्देश पर पिछले वर्ष अगस्त माह में केंद्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा को भारत के राजनीतिक दल के रूप में विधिवत् सूचीबद्ध किये जाने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को पार्टी के सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपे थे. उन सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन, सत्यापन कर भारतीय निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने इस वर्ष के मार्च महीने में पत्राचार द्वारा सूचित किया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कर लिया गया है. श्री तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते कुप्रभाव एवं सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रेस क्रान्फ्रेंस कर प्रेस-मीडिया एवं आम जनता को ससमय सूचना नहीं दिया जा सका. पार्टी मुख्य रूप से भ्रष्टाचार और पर्यावरण पर काम करेगी. आगामी सप्ताह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी. श्री तिवारी के साथ इस आशय की जानकारी देने हेतु पार्टी कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के आशीष शीतल, डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. आपको बता दें कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर रदास को ही चुनाव हरा दिया था. इसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक दल बना लिया, जिसका नाम पहले भारतीय जन मोर्चा रखा गया था, लेकिन चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद उसके नाम को बदलकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा कर दिया गया, जिसके बाद उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों में सूचीबद्ध कर दिया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading