धर्मDeoghar : देवघर में श्री राणी सती दादी माता जी मंदिर में...
spot_img

Deoghar : देवघर में श्री राणी सती दादी माता जी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सिंहासन पर विराजमान हुईं राणी सती दादी, पुष्प वर्षा के साथ मंदिर का उदघाटन

राशिफल

देवघर : देवघर में शुक्रवार को 3 से 7 मई तक चलने वाले श्री रानी शक्ति दादी माता जी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम का चौथा दिन संपन्न हुआ। आज प्रातः काल पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा के बाद दादी माता सिंहासन पर विराजमान हुयी। जिसमे महिलाओं ने मंगलगीत गाये और दादी माता का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद रुद्राभिषेक, कन्या पूजन इत्यादि कार्यक्रम सपन्न हुए और सवा मन प्रसाद का भोग लगाया गया।संध्या 5 बजे मंदिर परिसर का औपचारिक उद्घाटन श्री रानी शक्ति दादी माता जी सेवा ट्रस्ट, देवघर के चेयरमैन राम निरंजन झुनझुनवाला एवं झुझनू रानी सती मंदिर के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से पुष्प वर्षा कर किया। (नीचे भी पढ़ें)

आज चौथे दिन होने वाले कार्यक्रमों में  मुख्य अतिथि झारखण्ड के उद्योगपति श्री पुनीत कुमार पोद्दार, विशिष्ठ अतिथि देवघर के शिक्षाविद् रामसेवक सिंह गुंजन एवं कोलकाता के सीए हरि प्रसाद झुनझुनवाला तो विशेष आमंत्रित कृष्ण कुमार झुनझुनवाला उपस्थित थे। संध्या 6.30 बजे महाआरती के तत्पश्चात ज्योत प्रज्ज्वलन एवं कोलकाता से आये कलाकार संजय शर्मा द्वारा भजन की प्रस्तुति की गयी। यह जानकारी श्री रानी शक्ति दादी माता जी मंदिर के प्रशासनिक एवं मीडिया प्रभारी जगदीश मूंदड़ा व पवन कुमार टमकोरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading