धर्मDeoghar : देवघर के नंदन पहाड़ चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुई...
spot_img

Deoghar : देवघर के नंदन पहाड़ चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से हुई मासिक पूजा

राशिफल

देवघर : नंदन पहाड़ स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सार्वजनिक चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में मासिक चित्रगुप्त पूजा धूमधाम एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुईं। चित्गुप्त भगवान की पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल शरण की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष ने संगठन के अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष आरॉसी सिन्हा ने समिति की स्टीयरिंग कमेटी बनाने का सुझाव दिया। समिति के सचिव विनय कुमार सिन्हा ने प्रत्येक माह बिरादरी भोज आयोजित करने पर विशेष बल दिया। (नीचे भी पढ़ें)

पूजा के यजमान के रूप मे नंदन कुमार बैठे। नीलू पंडित ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी। साथ में अध्यक्ष डॉ गोपाल शरण एवं कोषाध्यक्ष दीपक तथा अन्य लोग ने भी पूजा की। उपस्थित सदस्यों मे सभी गणमान्य चित्रांस थे। आज देवघर नगर निगम के निगम आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने भी भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना की।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading