
जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जायेगा. इसे धनवंतरी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी दिन धनवंतरी देव अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. धनवंतरी देव की पूजा से आरोग्यता आती है. वहीं धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में धातु निर्मित वस्तुओं अथवा धातु की खरीदारी सुख-संपन्नता देनेवाली मानी जाती है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
12 नवंबर की रात में शुरू हो रही त्रयोदशी तिथि
इस बार कार्तिक कृष्ण पत्र की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस की शुरुआत 12 नवंबर की रात 9:30 बजे से हो रही है, जो 13 नवंबर की शाम करीब 6:00 बजे तक रहेगी. यानी 12 नवंबर की रात 9:30 बजे के बाद से धनतेरस की खरीदारी की जा सकती है. वहीं इस दौरान अलग-अलग समय पर शुभ मुहूर्त हैं, जब खरीदारी की जा सकती है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
12 नवंबर : रात्रि 11:30 से 1:07 बजे तक, रात्रि 2:45 से अगले दिन सुबह 5:57 बजे तक
13 नवंबर : सुबह 5:59 से 10:06 बजे तक, सुबह 11:08 से दोपहर 12:51 बजे तक, दोपहर 3:38 से शाम 5:00 बजे तक.