धर्मdhanteras-धनतेरस शनिवार को, जानें क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त, राशि...
spot_img

dhanteras-धनतेरस शनिवार को, जानें क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त, राशि अनुसार करें खरीदारी, खूब होगी तरक्की

राशिफल

जमशेदपुर : धनतेरस के संबंध में शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि समुद्र मंथन के दौरान और धनतेरस के दिन ही देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर, धन की देवी महालक्ष्मी और देवताओं के वैद्य धन्वंतरि महाराज प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन तीनों देवताओं की पूजा करनी चाहिए. वर्ष 2022 दिन शनिवार को कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि जो शाम के 06:02 बजे से शुरू होगी. उदया तिथि में त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण इसी दिन धनतेरस पर्व मनाया जाएगा. धनतेरस की शाम तिल के तेल या घी से आटे या पीतल के बने दीपक में कपड़े की बत्ती लगाकर जलाने से भगवान कुबेर खुश होते हैं. शाम की होने वाली पूजा में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें. इसके बाद लक्ष्मीजी और कुबेर की पूजा करने के उपरांत भगवान धनवंतरि और यमराज की पूजा करें. पूजा के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यमराज को जल दें. मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से पूजा करने पर आरोग्य और सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा से बरकत बनी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

क्यों करें धनतेरस के दिन खरीदारी
धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना काफी लाभप्रद होता है और घर में सुख-समृद्धि और धन धन्य से भरा रहता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करनी चाहिए. वैसे मान्यता है कि दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस मनाया जाता है. इस बार त्रयोदशी तिथि का उदया काल शनिवार को पड़ रहा है. धनतेरस की खरीदारी त्रयोदशी में ही करने का विधान है. (नीचे भी पढ़ें)

धनतेरस के दिन का पंचांग- धनतेरस के दिन पूर्वाफाल्गुनी दिन के 01:50 बजे तक, इसके बाद उत्तराफल्गुनी नक्षत्र हो जायेगा. योग ब्रह्मा जो शाम 05:13 बजे तक रहेगा. इसके बाद इन्द्र हो जायेगा. सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में रात 08:30 बजे तक, इसके बाद कन्या राशि हो जाएगा. इस दिन धन्तवंरी जयंती, यमराज दीपदान और हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त- धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह से शुरू होकर देर रात तक चलता रहेगा. सुबह 07:51 बजे से लेकर 09:16 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा. उसी प्रकार दोपहर 12:05 बजे से लेकर 01:30 बजे तक चर मुहूर्त, 01:30 बजे से लेकर 02:55 बजे तक लाभ मुहूर्त और अंत में 02:55 बजे से लेकर 04:20 बजे तक अमृत मुहूर्त का शुभारंभ रहेगा. इस दौरान खरीदारी करना काफी फलदाई और सुखदाई रहेगा. अब काशी पंचांग के अनुसार शुभ अभिजीत मुहूर्त 11:43 बजे से लेकर 12:23 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 01:58 बजे से लेकर 02:44 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 05:33 बजे से लेकर 5:57 बजे तक है. इस दौरान भी लोग धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं. उसी प्रकार शाम को 05:45 बजे से लेकर 07:20 बजे तक लाभ मुहूर्त और 08:55 से लेकर 10:30 बजे शुभ मुहूर्त रहेगा. उसी प्रकार रात 10:30 बजे से लेकर 12:06 बजे तक अमृत मुहूर्त और 12:06 बजे से लेकर 01:41 बजे तक चर मुहूर्त रहेगा. इस दौरान भी आप खरीदारी कर सकते हैं.

इस समय भूलकर भी ना करें खरीदारी- धनतेरस के दिन कुछ मुहूर्त ऐसे हैं कि उस समय खरीदारी करने पर लाभ की जगह हानि होने की संभावना प्रबल है. अगर आप मुहूर्त के हिसाब से खरीदारी करना चाहते हैं तो इन अशुभ मुहूर्तों के बारे में जानना आपको बेहद जरूरी है. धनतेरस के दिन सुबह 09:16 बजे से लेकर 10:41 बजे तक रोग मुहूर्त, 10:41 बजे से लेकर 12:05 बजे तक उद्वेग मुहूर्त, शाम 04:20 बजे से लेकर 05:45 बजे तक काल मुहूर्त और रात 07:20 बजे से लेकर 08:55 बजे तक एक बार फिर से उद्वेग मुहूर्त रहेगा. उसी प्रकार राहुकाल, उद्वेग मुहूर्त के साथ ही चलेगा अर्थात सुबह 09:16 बजे से लेकर 10:41 बजे तक राहुकाल, सुबह 06:00 बज के 26 मिनट से लेकर 07:51 बजे तक गुलिक काल, दोपहर 01:30 बजे से लेकर 02:55 बजे तक यमगण्ड काल और रात्रि 09:16 बजे से लेकर रात 10:55 बजे तक वज्र्य काल रहेगा. इस दौरान खरीदारी करने से बचना ही समझदारी और अच्छा रहेगा.

राशि अनुसार जाने क्या करें खरीदारी-

मेष राशि – मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन सोना और चांदी के बने वस्तु एवं गहनें की खरीदारी करना काफी शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी भी करें। ऐसा करने से इस राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि के योग बनेगा।

वृष राशि – वृष राशि के जातक चांदी के लक्ष्मी गणेश की खरीदारी करें साथ में चांदी के सिक्के खरीदना और साफ सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना भी काफी शुभ रहेगा। साथ ही उन्हें विशेष लाभ भी मिलेगा। पौराणिक मान्यता है कि चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातक सोने के बने वस्तु की खरीदारी जरूर करें। सोने के गहनों की खरीदारी करें, तो उन्हें लाभ अधिक होगा। इसके अलावा हरे या पीले रंगों की कोई घरेलू वस्तु भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि – कर्क राशि के जातक स्टील के बर्तनों की खरीदारी जरूर करें। साथ ही चांदी के सिक्के और श्री यंत्र की भी खरीदारी करना आपके लिए शुभ रहेगा। घर में सुख समृद्धि का आगमन होगा और धन्वंतरि जी की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी। सफाई के लिए झाड़ू खरीदें।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातक सोने चांदी के सिक्के की खरीदारी जरूर करें। गणेश लक्ष्मी की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदे। धार्मिक ग्रंथों और पुस्तकों की खरीदारी करना आपके के लिए मंगलकारी होगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातक को धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों के अलावा वाहन खरीदना काफी फलदाई रहेगा। साथ ही सजावट के सामान का भी खरीदारी करना शुभ होगा। कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन अगर हाथी दांत से बनी चीज़े खरीदते हैं तो उनके घरों में कभी भी अन्न, वस्त्र और धन कभी कमी नहीं होगी.

तुला राशि – तुला राशि के जातक चांदी के बर्तन एवं सिक्के की खरीदारी जरूरत करें। इसके अलावा चांदी के सिक्के सजावट के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा। सौंदर्य से संबंधित कुछ चीजें खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातक पूजा के सामान की खरीदारी जरूर करें। आभूषण खरीददारी करना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा पीतल की कोई भी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए पीतल एक शुभ धातु मानी जाती है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होगी।

धनु राशि – धनु राशि के जातक चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और सजावट के सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। इस राशि वालों के लिए चांदी की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई न कोई वस्तु की खरीदारी जरूर करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।

मकर राशि – मकर राशि के जातक सजावट के सामान, चांदी और स्टील के बर्तन के अलावा जमीन, फ्लैट की खरीदारी कर सकते हैं। मकर राशि के लोग धनतेरस के धार्मिक अवसर पर वाहन और उसके सजावट की चीजों की खरीदारी करना आपके परिवार के लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक के स्वामी शनि देव है। इसलिए इस दिन लोहे की वस्तु चांदी के सिक्के और स्टील के सामानों की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा। इससे आप और आपके परिवार पर कुबेर देव की असीम कृपा सालोंभर बनी रहेगी।

मीन राशि – मीन राशि वालों का ग्रह स्वामी गुरु वृहस्पति को माना जाता है। जातक सोने चांदी के आभूषण और सिक्के के अलावा सजावट के सामान, पूजा की सामग्री और सफाई के लिए झाड़ू की खरीदारी करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर और महालक्ष्मी की असीम कृपा सालोंभर बनी रहेगी।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!