
जमशेदपुर : इस वर्ष 14 नवंबर को दिवाली मनायी जायेगी. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग में दिवाली मनेगी. पंचांग गणना में इस बार द्वितीय तिथि का क्षय हो रहा है. इसके अनुसार, दीप पर्व में रूप चौदस सुबह, तो महालक्ष्मी पूजन शाम को किया जा सकेगा. पूर्व में भी इसी तरह दीप उत्सव मनाए जा चुके हैं. (मुहूर्त नीचे देखें)
दिवाली (14 नवंबर) को लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त – लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : संध्या 5:28 से शाम 7:24 बजे तक, सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : संध्या 5:49 से 6:02 बजे तक, प्रदोष काल मुहूर्त : संध्या 5:33 से रात्रि 8:12 बजे तक, वृषभ काल मुहूर्त : संध्या 5:28 से रात्रि 7:24 बजे तक. (आगे पढ़ें)
चौघड़िया मुहूर्त – दोपहर (लाभ, अमृत) : दोपहर 02:17 से संध्या 04:07 बजे तक, संध्या (लाभ) : संध्या 05:28 से संध्या 07:07 बजे तक, रात्रि (शुभ, अमृत, चल) : रात्रि 08:47 से देर रात्रि 01:45 बजे तक, प्रात:काल (लाभ) 15 नवंबर को सुबह 05:04 से सुबह 06:44 बजे तक. (आगे पढ़ें)
महानिशीथ काल मुहूर्त- महानिशीथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:39 से रात्रि 12:32 बजे तक, सिंह काल मुहूर्त : रात्रि 12:01 से 02:19 बजे तक. (आगे पढ़ें)
व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजा मुहूर्त-सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त अभिजित : दोपहर 12:09 से संध्या 04:05 बजे तक.
गृहस्थों के लिए लक्ष्मी पूजा 2020 मुहूर्त-सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त : संध्या 5:49 से 6:02 बजे तक, प्रदोष काल मुहूर्त : संध्या 5:33 से रात्रि 8:12 बजे तक, वृषभ काल मुहूर्त : संध्या 5:28 से रात्रि 7:24 बजे तक, सिंह लग्न मुहूर्त : मध्य रात्रि 12:01 से देर रात 2 :19 बजे तक.