धर्मDurga Puja : किस राशि के जातक पर कैसे बरसेगी मां दुर्गा...
spot_img

Durga Puja : किस राशि के जातक पर कैसे बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जाने के किस रूप का करें ध्यान और मंत्र जाप

राशिफल

मेष : इस राशि के जातकों को माता मंगला देवी की आराधना करनी चाहिए। इन्हें ॐ महागौर्यै नम: या ॐ मंगला देवी नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृष : वृषभ राशि के लोग ‘मां कात्यायनी’ की आराधना करें, लाभ मिलेगा। आप ॐ कात्यायनी नम: मंत्र का जप करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को मां दुर्गा की आराधना करने से लाभ मिलेगा। आप ॐ दुर्गाये नम: का जाप करें।

कर्क : आप मां शिवाधात्री की आराधना करें। आपके लिए ॐ शिवाय नम: मंत्र का जप लाभकारी रहेगा।

सिंह : मां भद्रकाली की आराधना से आप पर विशेष कृपा बरसेगी। ॐ कालरूपिन्ये नम: का जप करें।

कन्या : कन्या राशि वालों को मां जयंती की आराधना करनी चाहिए। ॐ अम्बे नम: या ॐ जगदंबे नम: का जाप आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

तुला : तुला राशि लोगों को मां के क्षमा रूप की आराधना करनी चाहिए। आप ॐ दुर्गादेव्यै नम: का जाप करें।

वृश्चिक : आपको मां अम्बे की आराधना से लाभ मिलेगा। ॐ महागौर्यै नम: या ॐ अम्बिके नम: का जाप करें।

धनु : मां दुर्गा की आरधना से आपके बिगड़ते काम बन जाएंगे। ॐ दूं दुर्गाये नम: का जाप करें।

मकर : शक्ति रूप की आराधना आपके लिए लाभदायी होगा। ॐ दैत्य-मर्दिनी नम: का जाप करें।

कुंभ : कुंभ राशि वालों की नैय्या मां चामुण्डा देवी की आराधना से पार लग जाएगी। ॐ महागौर्यै नम: या ॐ चामुण्डायै नम: का जाप करें।

मीन : मीन राशि वाले लोग मां तुलजा की आराधना करें और साथ ही ॐ तुलजा देव्यै नम: का जाप करें।

प्रस्तुति: ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क: +919431339858

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading