जमशेदपुर : विहंगम योग संत समाज की बर्मामाइंस क्षेत्रीय प्रभारी सुषमा तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रातः जेम्को बस स्टैंड के समीप एक कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम के पुरोहित संजय विद्यार्थी ने महायज्ञ को सम्पन्न कर सद्गुरु के संदेश को बताते हुए मानव जीवन पर यज्ञ के महत्व पर चर्चा की। विहंगम योग युवा संत समाज कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून को स्थानीय टाटा आश्रम में सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा जिसमें सत्संग एवम भजन संध्या आयोजित की जाएगी। यजमान सुनील कुमार दम्पति एवम यजमान दीपक गुप्ता दम्पति के साथ-साथ महायज्ञ में सुषमा तिवारी, कुल्लू देवी, पूर्व जिला महिला प्रमुख निर्मला मिश्रा, रेखा देवी, रतन सिंह, संयोजक मंडल सदस्य घनश्याम गोयल, क्षेत्रीय प्रभारी बिजेन्दर उपाध्याय, उमेश यादव, राजन शर्मा, समेत अन्य ने आहुति दी।