धर्मjamshedpur-kayasth-mahasabha-meeting : चित्रगुप्त पूजा को लेकर सोनारी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा...
spot_img

jamshedpur-kayasth-mahasabha-meeting : चित्रगुप्त पूजा को लेकर सोनारी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की बैठक, इस बार नहीं निकलेगा विसर्जन जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बिरादरी भोज भी नहीं होगा

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर की बैठक रविवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में हुई। बैठक में सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर, बागबेड़ा, ओल्ड बारीडीह, बारीडीह बस्ती, एग्रिको, गोलमुरी, साकची, परसुडीह, विजया हेरिटेज, टेल्को, मानगो, गोविंदपुर, राहरगोड़ा एरिया के चित्रगुप्त समिति के सदस्य शामिल हुए और इस बार पूजा और विसर्जन किस प्रकार करना है इस विषय पर चर्चा की गयी. साथ ही सदस्यों ने अपने विचारों को रखा। बैठक में यह तय गया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार पूजा सादगी के साथ संपन्न होगी। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

इस बार प्रतिमाम विसर्जन का कोई जुलूस नही निकाला जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज भी नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला के वरीय उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने किया। कोविड-19 के दौरान 14 सदस्यों का निधन हो गया। बैठक के अंत में उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ मनोज कुमार सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अतुल चंद्रा, शम्मी श्रीवास्तव, शशांक शेखर,संतोष सिन्हा, निशांत शेखर , विक्रांत शेखर, हर्ष सिन्हा, आलोक कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार, बिनय कुमार श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार प्रसाद, तारा चंद श्रीवास्तव, संजय सहाय, सुनील सिन्हा, मनोज, एनपी श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading