धर्मJamshedpur-Mango : मानगो में दो दिवसीय 23वां श्याम जन्मोत्सव 4 नवम्बर से
spot_img

Jamshedpur-Mango : मानगो में दो दिवसीय 23वां श्याम जन्मोत्सव 4 नवम्बर से

राशिफल

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा दो दिवसीय 23वां श्रीश्री श्याम जन्मोत्सव 2022 का आयोजन 04-05 नवम्बर (शुक्रवार एवं शनिवार) को धुमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम मानगो न्यू पुरुलिया रोड स्थित श्याम भवन में होगा। कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण पर चल रही हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल, संयोजक सीमांत अग्रवाल, सचिव विजय खेमका ने संयुक्त रूप से बुधवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया है कि प्रथम दिन शुक्रवार को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर सुबह 09.15 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ और शाम को 04.15 बजे से श्री श्याम पाठ का सागार होगा। ज्योत प्रज्जवलन शाम को 08.15 बजे होने के बाद कोलकाता के विजय सोनी एण्ड टीम द्धारा रात्रि 09.15 बजे से भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। श्याम बाबा की इच्छा तक देर रात तक कार्यक्रम चलेगा। श्याम अखण्ड पाठ में लगभग 500 महिलाएं शामिल होगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दूसरे दिन शनिवार की सुबह 04.15 बजे मंगला आरती होगी। बारस का पूजन एवं भोग सुबह 11.15 बजे लगेगा। महाप्रसाद दोपहर 01.15 (सवा एक बजे) से शुभारंभ होगा। संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। आयोजकों ने श्याम प्रेमियों से सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने का अनुरोध किया है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!