धर्मjharkhand-sikh : झारखंड सिख विकास मंच ने बच्चों के बीच किया 'चमकौर...
spot_img

jharkhand-sikh : झारखंड सिख विकास मंच ने बच्चों के बीच किया ‘चमकौर की गढ़ी’ पुस्तिका का वितरण, अध्यक्ष ने कहा-नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी होना जरूरी

राशिफल

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था झारखंड सिख विकास मंच की ओर से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच, “चमकौर की गढ़ी”, पुस्तिका का वितरण किया गया। इस कविता में गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों बाबा अजीत सिंह एवं बाबा जुझार सिंह की वीरता से संबंधित कविताएं हैं जिसमें उन्होंने मुगल एवं हिंदू राजाओं की संयुक्त फौज का जमकर मुकाबला करते हुए शहादत प्राप्त की थी। इस पुस्तिका में गुरु गोविंद सिंह जी के जीवनी एवं राष्ट्र धर्म एवं मानवाधिकार को लेकर उनकी राय का भी जिक्र है। संस्था के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार नई पीढ़ी को विरासत एवं परंपरा और इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही भारत जैसे विविधता में एकता वाले देश के नौनिहालों के बीच नफरत नहीं प्रेम का बीज डाला जाना चाहिए। धर्म एवं जाति की संकीर्ण दीवार ने भारत का बहुत नुकसान किया है और इससे बचने की हमें जरूरत है। पुस्तिकाएं बांटने में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी, पैगाम ए अमन के जसवीर सिंह सोनी आदि शामिल थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading