धर्मKartik-Mas-Vrat-Tyohar-2022 : कार्तिक मास के प्रमुख व्रत त्योहार और धनतेरस से दीपावली...
spot_img

Kartik-Mas-Vrat-Tyohar-2022 : कार्तिक मास के प्रमुख व्रत त्योहार और धनतेरस से दीपावली तक पूजा का मुहूर्त

राशिफल

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा संपन्न होने के साथ ही कार्तिक मास आरंभ हो रहा है. कार्तिक मास में कई प्रमुख व्रत त्योहार होते हैं. यहां तक कि धनतेरस से लेकर दीपावली भी इसी महीने में मनायी जाती है. श्री सत्यनारायण ठाकुर बाड़ी के पंडित श्रवण कुमार शर्मा बताते हैं कि कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्योहार एवं सूर्य ग्रहण के मद्देनजर दीपावली का समय निर्धारित किया गया है. इस महीने करवा चौथ (चतुर्थी व्रत) का त्योहार 13 अक्टूबर (गुरुवार), अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर (सोमवार), पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर (मंगलवार, सुबह 12 बजे तक), एकादशी व्रत 19 अक्टूबर (शुक्रवार), गो वत्स द्वादशी 22 अक्टूबर (शनिवार, शाम 5:30 बजे तक), धन त्रयोदशी 23 अक्टूबर (रविवार, शाम 5:30 बजे तक), रूप चतुर्दशी-दीपावी पूजन 24 अक्टूबर (सोमवार) और सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर (मंगलवार) को है. पंडित श्रवण कुमार शर्मा के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे के बाद धनतेरस की पूजा की जा सकती है. यदि 23 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा करनी हो तो शाम 5:30 बजे से पहले कर लें. छोटी दीपावली की पूजा करनी है, तो 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे के बाद करें. 24 अक्टूबर को दीपावली की पूजा सुबह से ही करें और साथ में विसर्जन भी करें, अन्यथा 26 अक्टूबर को विसर्जन करना होगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading