सोसाइटीJamshedpur : बिहार प्रदेश अध्यक्ष का करणी सेना ने किया स्वागत, संगठन...
spot_img

Jamshedpur : बिहार प्रदेश अध्यक्ष का करणी सेना ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी

राशिफल

जमशेदपुर : शनिवार की सुबह सिदगोड़ा स्थित चंद्रगुप्त सिंह के आवास पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की टीम ने बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू सिंह (मुखिया) का भव्य स्वागत व सम्मान किया। संगठन के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, राम बालक सिंह, रामबाबू सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि राजश्री, प्रदेश संयोजक बिनय सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह राजपूत ने पुष्पगुच्छ व भगवा गमछा भेंट करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू सिंह के साथ विशेष बैठक कर संगठन के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा व आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगे की रणनीति बनायी गयी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!