जमशेदपुर : सीजीपीसी कार्यालय में मंगलवार की शाम चारों उम्मीदवारों की बैठक हुई। इस बैठक में भगवान सिंह के नाम पर सहमति बनाने पर मंथन किया गया। लेकिन बात नहीं बन पाई। मंटू और मंदी भगवान सिंह के साथ थे। लेकिन महेंद्र सिंह चुनाव कराने पर अड़ गए। उन्होंने चुनाव लड़ने की बात कही। सीजीपीसी संचालन समिति के नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरदयाल सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, अमरजीत सिंह और तारा सिंह ने भी समझौता कराने का अथक प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। अंत में निर्णय हुआ कि मतदान होगा और उसी के बाद सीजीपीसी के अध्यक्ष का फैसला होगा। इसके बाद भगवान सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह जैसा रवैया अपना रहे हैं इससे समाज एकजुट नहीं होती। ऐसे में महेंद्र सिंह समाज के हित में क्या काम करेंगे। बाबा जीवन सिंह का कार्यक्रम तीन गुट के लोग मानते हैं।