जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार संगठन की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुकर सिंह ने की तथा संचालन झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक विनय सिंह तथा प्रदेश युवा उपाध्यक्ष हरि सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव धर्मवीर सिंह उपस्थित थे। बैठक में गोपाल कुमार सिंह को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष से प्रदेश संगठन मंत्री और जितेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनाया गया। अरविंद कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। अखिलेश सिंह को बोकारो जिला का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश संयोजक बिनय सिंह ने कहा कि नये पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी, जिससे देशहित और समाजहित में तेजी से कार्य होगा। बैठक में एसपी सिंह, भोजपुरिया समाज के लाखन सिंह, संतोष सिंह, संजीव सिंह, सुजीत सिंह, अन्नू सिंह, मनजीत सिंह, मनीष सिंह, अरविंद सिंह समेत कई करनी सैनिक उपस्थित थे।