जमशेदपुरः जमशेदपुर के खुशी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष गिर्धारी राव द्वारा हमेशा से जरूरत मंदो की सेवा करते रहे है. इसी सेवा भाव में टिनप्लेट चौक पर उनके द्वारा सूखा अनाज का वितरण किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में इंटक के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, विशिष्ट अतिथि टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिहं, टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट सरदार परवीन्दर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अंजनी कुमार, संतोष सिंह, सोनी सिंह, महासचिव चंदा सिंह, रंजीत सिंह, रवि राज, देव राज, देव कुमार, रौशन सिंह, सुसील कुमार, धर्मेंद्र सिन्हा, सचिव उपाध्याय, आनंद कुमार, संगठन सचिव मिलन सरकार, अभिषेक कुमार, मोहम्मद नासिम, सह कोसाध्यक्ष मनीष सिन्हा, झारखंड मुक्ती मोर्चा के नेता धनंजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह आदि लोग शामिल हुए. इस दौरान राजेश ने गिर्धर राव को धन्यवाद देते हुए बताया कि रिटायमेंट के बाद भी जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए वें हमेशा से तत्पर रहते है.