सोसाइटीjamshedpur-राजेन्द्र सिंह की पुन्यतिथि पर इंटक ने जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन,...
spot_img

jamshedpur-राजेन्द्र सिंह की पुन्यतिथि पर इंटक ने जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन, मास्क व सैनिटाइजर

राशिफल

जमशेदपुर:इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुन्यतिथि पर झारखंड यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड इंटक सचिव शैलेश पांडेय के नेतृत्व में इंटक कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के प्रत्येक जिलों में जरूरतमंदों के बीच दस हजार राशन के पैकेट , मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया गया। इस कड़ी में शहर के विभिन्न इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में शैलेश पांडेय व टीम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों के बीच 800 से अधिक राशन के पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। सर्वप्रथम शैलेश पांडे के गोलमुरी स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जहां शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू झारखंड इंटक व कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे, उनका सरल स्वभाव व चेहरे की मुस्कान आज भी उनकी याद ताज़ा कर देती है, उनके आदर्शों पर चल कर कोई भी व्यक्ति मानव सेवा के क्षेत्र में योगदान दे सकता है। जिसके पश्चात दस नम्बर बस्ती में देवेश राज के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच राहत किट का वितरण किया गया, सिदगोड़ा में राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में , बारिडीह में अरून त्रिपाठी के नेतृत्व में , बावनगोडा में आशुतोष सिंह के नेतृत्व में, फौजा बगान में प्रभजोत सिंह के नेतृत्व में , टेल्को में नवीन शर्मा के नेतृत्व में , साकची में गौरव चौधरी के नेतृत्व में, बिरसानगर में अंजन राय के नेतृत्व में , कदमा में मिनाक्षी सिंह के नेतृत्व में सभी सामग्री का वितरण किया गया। जमशेदपुर के साथ-साथ रांची, बोकारो, धनबाद, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ , हजारीबाग, गोड्डा, चतरा, डाल्टेनगंज, सरायकेला खरसावां सहित पूरे प्रदेश में इंटक नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अरूण त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, देवेश राज, जयपाल सोरेन, अजित बिहारी, लकी शर्मा, हर्ष पांडेय, अंजन राय, राहुल कुमार, मनीष सिंह, राकेश रंजन, गुनाधर पाल, सुभाष, रूही कुमारी, बाबला कुमभकर, संजय सिंह, शंभू ठाकुर, परबीर सिंह, सर्वेश्वर , अर्जून, चांदनी, हराधन, उदित , संतोष सहित अन्य लोग शामिल थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading