सोसाइटीJamshedpur-sikh-samaj : खूबसूरत आतिशबाजी से होगा साकची में पालकी साहिब का स्वागत...
spot_img

Jamshedpur-sikh-samaj : खूबसूरत आतिशबाजी से होगा साकची में पालकी साहिब का स्वागत / साकची गुरुद्वारा में धूमधाम से करेंगें नागरकीर्तन का इस्तकबाल: निशान सिंह

राशिफल

जमशेदपुर : दो साल के लंबे अंतराल के बाद नागरकीर्तन निकाले जाने को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के सभी सदस्य अति उत्साहित हैं और नागरकीर्तन का स्वागत धूमधाम से करने को तैयारियां अभी से शुरू कर दीं हैं। रविवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि की एक विशेष बैठक बुलायी गयी जिसमे आठ नवंबर को गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशपर्व को धूमधाम से मनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रधान निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष पालकी साहिब के स्वागत में जोरदार खूबसूरत आतिशबाजी की जायेगी। उन्होंने जमशेदपुर की तमाम संगत से आग्रह किया है कि इस आतिशबाजी का आनंद संगत अवश्य ले। दोनो महासचिव परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सिधु के अलावा जोगिंदर सिंह जोगी और सुरजीत सिंह छिते ने कहा कि नागरकीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा की जायेगी। (नीचे भी पढ़ें)

महेन्द्र सिंह, सन्नी सिंह और सतबीर सिंह गोलडू के सुझाव पर इस वर्ष गुरु का लंगर गुरुद्वारा मैदान में आयोजित किया जायेगा तथा जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी जिसकी अगुवाई नौजवान सभा के प्रधान मनमीत सिंह करेंगें। चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नागरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। भीड़ के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए इस महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गयी है। पुरुष गुरु नानक उच्च विद्यालय परिसर में तथा महिलायें गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल में लंगर ग्रहण कर सकेंगे। बैठक में प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में की महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जोगिंदर सिंह जोगी, सुरजीत सिंह छीते, महेंद्र सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, जगमिंदर सिंह, अमरपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी नरेंद्र कौर, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष मनमीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छिते ने किया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!