सोसाइटीJamshedpur Vidyapati calendar launched : मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने किया वार्षिक विद्यापति...
spot_img

Jamshedpur Vidyapati calendar launched : मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने किया वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का लोकार्पण, विधायक सरयू राय समेत समाज के कई लोग सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद के सौजन्य से वार्षिक विद्यापति कैलेंडर सह पंचांग का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और विशिष्ट अतिथि जल संसाधन विभाग जमशेदपुर के मुख्य अभियन्ता अशोक कुमार दास शामिल हुए। सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उदघाटन किया। उसके बाद बाबा विद्यापति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। स्वस्तिवाचन पंडित बिपिन कुमार झा ने किया, जबकि भगवती वन्दना शंकर नाथ झा के द्वारा किया गया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ और पाग शाल से सम्मानित किया गया। परिषद के कैलेंडर के प्रायोजक मोहन ठाकुर, धर्मेश झा लड्डू, अरुण कुमार झा और दिलीप कुमार झा को उनके योगदान के लिए शाल और पाग भेंट कर सम्मानित किया गया। कैलेंडर के पंचांग के निर्माता पंडित कपिलदेव मिश्र हैं, जबकि कैलेंडर फोटो को बनाने और सजाने का काम अरुण कुमार झा के द्वारा किया गया है। उन्हें भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

लोकार्पण के बाद कैलेंडर को शहर के सभी मैथिल परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। कैलेंडर लोकार्पण और पंचांग विमोचन समारोह में संस्था के ट्रस्टी बिमलेन्द्र झा भी शामिल हुए। स्वागत भाषण अध्यक्ष शिशिर कुमार झा और कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुजीत कुमार झा ने किया। कैलेंडर के निर्माण कार्य में कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अशोक मिश्र, पंकज रॉय, कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा, सहायक महासचिव रंजीत कुमार झा, नवकांत झा, राजेश कुमार झा, अनिल झा, निलेश झा, बबलू झा, शिवचंद्र झा, प्रमोद झा, प्रवक्ता सोमनाथ मिश्र, गोपाल जी चौधरी, मिथिलेश झा, नवीन झा, पंडित बिपिन झा, सुबोध झा, बिलास झा, धीरेंद्र झा, कैलाश झा, नवल चौधरी, दिलीप मिश्रा, राजीव मिश्र समेत परिषद के सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading