खेलचाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित
spot_img

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित

राशिफल

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के मध्य‌, उच्च और‌ प्लस टू के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ‌100, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़,गोला फेंक, जैवलिन थ्रो,रिले‌ रेस, लम्बी कूद, ऊंची कूद और कराटे स्पर्धाएं शामिल थी। बालकों का 100 मीटर की दौड़ में मानकी तियु, चाड़ा मुंदुईया, बुढ़न सिंह पाड़ेया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और‌ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में सिकुर गोप, लादुरा गोडसोरा और गंगाराम बारी ने बाजी मारी।800 मीटर की दौड़ मानकी तियु, लालमोहन तुबिद और दिनेश गोप ने जीत दर्ज की।

वहीं रिले रेस में वीरसिंह तुबिद की टीम ने अपना लोहा मनवा लिया।बालिकाओं का 100 मीटर की दौड़ में जानकी सुंडी,हीरा माझी और नानिका कुदादा विजयी रही।200 मीटर की दौड़ में सुमित्रा पुरती, मेंजारी सुंडी और मोहिनी पुरती ने जीता। वहीं 400 मीटर की दौड़ में जानकी सुंडी,पालो कुदादा और निशा बारी ने बाजी मारी।जबकि 800 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी पुरती,जेमा पुरती और किरण लागुरी विजेता रहे।जबकि रिले रेस में तुलसी तुबिद का दल ने जीता। बालिकाओं का जेवलिन थ्रो अलका बोदरा,बालेमा पुरती और सीमा बोदरा ने जीता।गोला फेंक ‌में नितिमा बिरूवा, राजनंदिनी लागुरी और सीमा बोदरा तथा कराटे स्पर्धा में बालेमा पुरती और सुनिता हेम्ब्रम विजयी रही। बालकों का जेवलिन थ्रो में महेंद्र सावैयां, मंगल सोय और अनमोल बरबोजा ने जीत दर्ज करायी।

इससे पूर्व बच्चों के शपथ ग्रहण करने के बाद सदर प्रखंड के बीईईओ नागेश्वर सिंह ने प्रतियोगिता का विधिवत आरंभ करने की घोषणा की। प्रतियोगिता के सफल‌ संचालन के लिए बीपीओ जयपाल जामुदा,पार्थ सारथी राय,असीम सिंह, उपेन्द्र सिंह, कृष्णा देवगम, ओमप्रकाश गुप्ता,अनुपमा, शरद गुप्ता,राकेश सिंह,अमर प्रजापति, विकास कुमार,विजय प्रताप, मुक्ति रानी सावैयां, सरिता पुरती, सुखलाल दासव्य, बीआरपी हेमंत सिंकु,पूनम कुजूर सीआरपी सुब्रत त्रिपाठी, नीलम सिन्हा, ममता बानरा, निसात आलम आदि सराहनीय योगदान रहा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading