खेलDeoghar : श्रमिक के पुत्र विक्रम को रांची में मिला 22वें योगासन...
spot_img

Deoghar : श्रमिक के पुत्र विक्रम को रांची में मिला 22वें योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 का अवॉर्ड, देवघर में केरला एजुकेशन सोसाइटी ने किया अभिनंदन

राशिफल

देवघर : झारखंड योग संघ एवं रांची जिला योग के तत्वाधान में दो दिवसीय 22वीं झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची के चुटिया स्थित पोद्दार धर्मशाला में किया गया। इसमें देवघर के योगा एवं नृत्य शिक्षक विक्रम चौधरी को 22 वें योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 का अवॉर्ड प्राप्त हुआ। इस चैम्पियनशिप में 11 वर्ष आयु वर्ग में अलग-अलग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें योगासन आर्टिस्टिक रिदीमीक एवं फ्री फॉलो योगा प्रतियोगिता शामिल हैं। इस प्रतियोगिता मे पूरे राज्य से 400 प्रतिभागी ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन करना, ताकि यही टीम देश भर में होने वाले प्रतियोगिता में भाग ले सके। (नीचे भी पढ़ें)

देवघर पहुंचने पर केरला ऐजुकेशन सोसाइटी के द्वारा विक्रम चौधरी का अभिनंदन किया गया। मौके पर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ जेसी राज ने झारखंड योग संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से समाज में इस क्षेत्र से आने वाले खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने में आसानी होगी। साथ ही डॉ. राज ने योगा के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम सभी को भी अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए ताकि लोग मानसिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होकर राष्ट्रहित में अपना सर्वोपरि योगदान दे सकें।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading