जमशेदपुर : 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन मडगांव, गोवा में किया गया जिसमें झारखंड राज्य की पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया. कांस्य पदक हासिल करके आने पर झारखंड रोल बॉल पुरुष टीम को झारखंड राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर बुधवार के दिन रांची के मोरहाबादी में झारखंड सरकार द्वारा 2 लाख रुपये खिलाड़ी को नगद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया. यह राशि पाने वालों में श्रीकांत साहू, मोनू गुप्ता, करण संधू, पियूष, नरेंद्र कुमार, सुब्रता गोराई, दिव्यम मंडल, मनमीत सिंह, मुकेश कुमार मुखी, दीपांशु सिंह, वी लोकेश्वर राव और निलेश कुमार कुशवाहा शामिल है.