सरायकेला :-चंडीगढ़ में झारखंड अंडर 11 रोलर बास्केटबॉल की प्रतियोगिता में झारखंड के खाते में एक गोल्ड, एक कांस्य ओर पांच सिल्वर मेडल मिला. चंडीगढ़ में पांचवा नेशनल रोलर बास्केट चैंपियन दिनांक 28 से 30 दिसंबर को आयोजित हुआ. पहली बार झारखंड जोन की तरफ से अंडर 11 रोलर बास्केट प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, केरला, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और झारखंड भाग लिया था, जिसमें झारखंड को एक गोल्ड, एक कांस्य और 5 सिल्वर पदक झारखंड के खाते में आया. झारखंड के कोच पुनीत गुप्ता मौजूद थे. भाग लेने वाले बच्चों में दृश्यम, अंशुमन, श्रेष्ठ, तेजस, ध्रुवी, कृषवि एंड प्रियम है. कोच पुनीत गुप्ता भी जमशेदपुर के हैं.