StrategyPoliticsjamshedpur-bjm-भाजपा युवा मोर्चा मानगो मंडल के पूर्व महामंत्री समेत दर्जन युवाओं ने...
spot_img

jamshedpur-bjm-भाजपा युवा मोर्चा मानगो मंडल के पूर्व महामंत्री समेत दर्जन युवाओं ने थामा भाजमो का दामन, विधायक सरयू राय की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजमो की सदस्यता ली

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन थाम लिया. भारतीय जनतंत्र मोर्चा मानगो मंडल के अध्यक्ष कन्हैया ओझा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय साकची में माला पहनाकर एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया सह पार्टी को सदस्यता ग्रहण कराई. सुबोध श्रीवास्तव ने सभी नए युवा सदस्यों को संगठन में कार्य करने के लिए पार्टी के नीति सिद्धांतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पार्टी के मूल विचारों से अवगत कराया. भाजमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मानगो मंडल, प्रेम दीक्षित, पूर्व कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा मानगो मंडल रोहित गुप्ता, अभिषेक चौहान, अविनाश कुमार सिंह,सूरज शर्मा एवं अभिषेक कुमार राय समेत अन्य हैं. सभी कार्यकर्ताओं ने कहा की विधायक सरयू राय के विचारों को जमशेदपुर के जन जन तक पहुंचाएंगे और उनके बताए मार्ग पर चल कर पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जनसेवा का कार्य करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला मंत्री राजेश झा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, उलीडीह के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यालय प्रभारी त्रिलोचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading